दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी अनुबंध/ नियमित/ आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन भुगतान की रखी मांग

रांची : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी नियमित, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की सिविल सर्जन देवघर से किया है।
शीर्ष 2210/2211, अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन मद में आवंटन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में एन एच एम सहित अन्य उपलब्ध मद से वेतन/ मानदेय/ पारिश्रमिक के भुगतान का अनुरोध किया गया है ताकि सभी कर्मचारी दुर्गा पूजा मना सके।
इस पत्र के साथ वित्त विभाग के द्वारा निर्गत वेतन भुगतान संबंधित आदेश तथा एन एच एम में उपलब्ध कराये गये दो करोड़ रूपये के आवंटन पत्र की प्रति भी संलग्न कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close