चेंबर ऑफ कॉमर्स की मतगणना केंद्र पंडरा बाजार समिति से हटाने की मांग.. पत्रिका उपसमिति की भी हुई बैठक…

रांची आगामी निकाय चुनाव के दौरान पंडरा बाजार को मतगणना केंद्र नहीं बनाया जाय, इस हेतु झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उपायुक्त, रांची से मिलकर मतगणना केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया। माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि आगामी चुनावी मतगणना के कार्य पंडरा बाजार की जगह किसी अन्य वैकल्पिक स्थल पर हों, यह सुनिश्चित करने हेतु मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड रांची को नामकुम अंचल में हस्तांतरित किये गये भू-भाग पर शीघ्र ईवीएम वेयरहाउस निर्माण की कार्रवाई पूर्ण करने की पहल की जाय ताकि पंडरा बाजार के व्यापारी बिना व्यवधान के अपने व्यापार का संचालन कर सकें। यह भी सुझाया गया कि यदि निकाय चुनाव तक नामकुम में ईवीएम वेयरहाउस का निर्माण संभव नहीं हो, तब मतगणना के लिए पंडरा बाजार की जगह रांची के किसी अन्य उपयुक्त परिसर का उपयोग करने पर विचार किया जाय।

विदित हो कि माननीय न्यायालय द्वारा पुनः इस मामले की सुनवाई हेतु 7 नवंबर 2022 को की गई जिसमें निर्धारित तिथि तक राज्य एवं जिला निर्वाचन आयोग द्वारा जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं किये जाने पर माननीय न्यायालय ने कडी नाराजगी जताते हुए पुनः 29 नवंबर 2022 को सचिव, भवन निर्माण विभाग को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चैंबर अध्यक्ष के आग्रह पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मतगणना केंद्र के अन्य स्थलों के चयन पर उचित विचार के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमण्डल में चैंबर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पंडरा बाजार समिति से रोहित कुमार और अशोक मंगल शामिल थे।

पत्रिका उप समिति की बैठक

चैंबर पत्रिका का प्रकाशन कार्य पूर्ण कर शीघ्र सदस्यों तक वितरित किये जाने को लेकर चैंबर भवन में उप समिति चेयरमेन सुनिल सरावगी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पत्रिका के नये अंक के वर्तमान में जारी प्रकाशन कार्य पर चर्चा की गई। पत्रिका के अंक में सदस्यों के लिए उपयुक्त जानकारियां व स्टेकहोल्डर्स से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचनाओं का संकलन करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों की मांग को देखते हुए यह भी सहमति बनाई गई कि वर्तमान सत्र के दौरान अधिकाधिक संख्या में पत्रिका का प्रकाशन कराया जायेगा। बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, उप समिति चेयरमेन सुनिल सरावगी, को-चेयरमेन अभिषेक अग्रवाल, सदस्य विवेक अग्रवाल, शशांक भारद्वाज उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ0 अभिषेक रामाधीन ज्योति कुमारी

महासचिव प्रवक्ता

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close