देवघर होमगार्ड भर्ती 2026: जुलाई के मध्य से शुरू होंगे आवेदन, श्रावणी मेले के बाद होगी फिजिकल और लिखित परीक्षा

देवघर में होमगार्ड भर्ती 2026 को मंजूरी मिल गई है। जुलाई के मध्य से आवेदन शुरू होंगे, जबकि श्रावणी मेले के बाद फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया।

देवघर। होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड के देवघर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) भर्ती 2026 को जिला प्रशासन ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। दावा किया गया है कि प्रशासन का उद्देश्य योग्य और पात्र अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करना है।

उपायुक्त (डीसी) सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में तय किया गया कि जुलाई 2026 के मध्य से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट), लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समयबद्ध और पारदर्शी होगी भर्ती प्रक्रिया

इस बैठक में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करने की व्यवस्था ऐसी हो, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की तैयारी शुरू

इधर, जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को विवादमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी और दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं और चयन प्रक्रिया में सरकारी नियमों एवं निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी निगरानी में होगी फिजिकल और लिखित परीक्षा

बैठक में शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पूरी चयन प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना न रहे।

जल्द जारी होगा विस्तृत भर्ती विज्ञापन

हालांकि, अभी तक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।जो अभ्यर्थी देवघर होमगार्ड भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना माध्यमों पर नियमित नजर बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close