धनबाद क्लब में उपायुक्त ने किया रावण का पुतला दहन, सत्य का असत्य पर दिया जीत का संदेश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी तथा धनबाद क्लब के पदेन अध्यक्ष श्री वरुण रंजन ने दशहरा के अवसर पर धनबाद क्लब में आयोजित एक समारोह में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों एवं धनबाद क्लब के सदस्यों को दशहरा एवं विजयदशमी की बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने, काम, क्रोध, मन, इंद्रियों पर काबू पाकर अंदर की बुराइयों को समाप्त कर तनाव मुक्त जीवन शुरू करने का आह्वान किया।

रावण का पुतला दहन करने से पूर्व पुरुलिया के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उपायुक्त श्री वरुण रंजन, धनबाद क्लब के श्री संजीव बियोत्रा, श्री योगेंद्र नाथ नरूला, श्री नंदलाल अग्रवाल, श्रीमती रीता चावड़ा, श्री चेतन गोयनका के अलावा बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close