धनबाद – डीएवी छात्र का शव भटिंडा फॉल से बरामद, मॉर्निंग वॉक कहकर निकला था घर से, हादसा, हत्या या सुसाइड..? जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : डीएवी 12वीं का छात्र शुभम का शव भटिंडा फॉल से बरामद हुआ। मृतक छात्र केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीएनआर कुस्तौर का रहने वाला था . शुभम रविवार को घर से मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर निकला था. घर वापस नहीं लौटने के बाद परिवार वालों ने खोजबीन शूरू की. उसके बाद उन्हें भंटिडा फॉल में शुभम की बाइक होने की सूचना मिली. काफी खोजबीन के बाद शुभम का शव बरामद हुआ।

शुभम डीएवी स्कूल के 12वीं का छात्र था. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों ने बताया कि रविवार को स्कूल में छुट्टी थी. शुभम घर में मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. काफी देर हो जाने के बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया गया. मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. कहा कि इसके बाद खोजबीन शुरू की गई. शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला जा सका था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या, हादसा या सुसाइड

मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है. पुलिस घटना को प्रत्येक एंगल से देख कर जांच कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा. कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close