धनबाद : दो गुटों में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव में कई घायल, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

धनबाद: बीसीसीएल कोल डंप में वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है. इसके साथ ही पथराव भी हुआ है. इस पथराव में करीब 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और कोल डंप पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. हालांकि इसके बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार बीसीसीएल एरिया 9 के बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट में झड़प हुई है. कोलडंप एरिया में ट्रक लोडिंग को लेकर दो गुट भीड़ गए. जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया. इसके साथ ही फायरिंग भी की गई है. पुलिस ने मौके से सात खोखा बरामद किया है. पुलिस के पहुंचने के बाद संयुक्त मोर्चा के नेता भी मौके पर पहुंचे और लोडिंग का काम शुरू करवाया. पुलिस मौके पर पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि फिर से किसी तरह की घटना ना हो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close