धनबाद: 1 करोड़ का लोन…15 लाख की फिरौती और फिर, अपार्टमेंट में मिली डेडबॉडी, किडनैपिंग-मर्डर की जानिये क्या है इनसाइड स्टोरी

Dhanbad: A loan of 1 crore... a ransom of 15 lakhs and then a dead body found in an apartment. Find out the inside story of the kidnapping and murder.

धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या में किडनैपिंग एंगल आया है। पहरण के बाद 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली। लोन सेटलमेंट को लेकर चल रहे विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

धनबाद। जिले से किडनैपिग और हत्या का मामला सामने आया है। लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में स्थित विकास खंडेलवाल के आवास से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इससे पहले अमित कुमार अग्रवाल के परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई थी।

शिकायत में परिजनों ने यह भी उल्लेख किया था कि अमित के मोबाइल फोन पर अज्ञात लोगों द्वारा 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जांच तेज कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने विकास खंडेलवाल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया।पुलिस जांच में यह भी बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी विकास खंडेलवाल और मृतक अमित कुमार अग्रवाल के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने साजिश के तहत अमित कुमार अग्रवाल का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी।गौरतलब है कि शनिवार देर शाम अमित कुमार अग्रवाल का अपहरण किया गया था।

अपहरण के बाद फिरौती की मांग से मामला और भी गंभीर हो गया था। लेकिन इससे पहले कि कोई समाधान निकलता, रविवार को उनका शव बरामद होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close