धनबाद: वैज्ञानिक की पीट-पीटकर ले ली जान, पार्किंग विवाद में हुई पूरी घटना

Dhanbad: Scientist beaten to death, entire incident happened due to parking dispute

धनबाद: एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के एक वैज्ञानिक की पंजाब में जान ले ली गयी है। जानकारी के मुताबिक भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान(IISER) के वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार के साथ पूरी घटना घटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली स्थित सेक्टर-67 में पार्किंग विवाद हुआ था। जिसमें अभिषेक के साथ कुछ लोगों मारपीट की। इस घटना में उसकी जान चली गयी। अभिषेक मूल रूप से धनबाद के कतरास के रहने वाले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि अभिषेक स्वर्णकार घर के बाहर अपनी बाइक पार्क कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी मोंटी और अन्य लोगों के साथ उनका झगड़ा हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक अभिषेक स्वर्णकार मोहाली में किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। वह किडनी से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और स्वास्थ्य कारणों से विदेश से वापस लौटे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बहन ने उन्हें हाल ही में किडनी दान की थी और उनका डायलिसिस चल रही थी।

 

 

पड़ोसी मोंटी के द्वारा पेट में मुक्का मारे जाने के बाद वह घटनास्थल पर ही अचेत हो गये. इससे घबराकर मोंटी आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में फेज-11 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभिषेक के कई परिजन अभी भी धनबाद में ही रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close