धनबाद दर्दनाक हादसा: तेज धमाकों के साथ घर हो गया जमीन में दफन, एक ही परिवार के तीन लोग धरती में समाये, विधायक सहित प्रशासन….

Dhanbad Tragic Accident: House Buried Underground Amidst Loud Explosions; Three Members of the Same Family Swallowed by the Earth—Administration, Including MLA, Arrives at the Scene.

बाघमारा के टाण्डाबारी बस्ती में एक घर अचानक तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
________________________________________
बाघमारा। धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज धमाके के साथ एक मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गृहस्वामी मोनू उरांव, उनकी पुत्री गीता और परिजन सरिता देवी के रूप में की गई है। घटना सोनारडीह थाना क्षेत्र के टाण्डाबारी बस्ती की बताई जा रही है।

घटना के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरा घर भरभराकर गिर पड़ा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी जमीन धंसने और मकानों में दरार आने की शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

इस बीच, बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close