Dhulu Mahto Ki Jivani In Hindi : भाजपा नेता ढुलू महतो की जीवनी, झारखंड में पार्टी का हिंदूवादी चेहरा

Dhulu Mahto Biography In Hindi : धनबाद में सभी दावेदारों को छकाते हुए ढुलू महतो को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। ढुलू महतो के साथ कई सारे विवाद जुड़े हैं, विवादों में रहने के बावजूद आखिरकार धनबाद से पार्टी ने उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। धनबाद में ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाने के पीछे हिंदुत्व का कार्ड भी है। दरअसल पार्टी ने इस बार जितने भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, उसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन से ज्यादा धार्मिक छवि का ख्याल रखा गया है। खासकर उत्तर भारत यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में धार्मिक छवि का विशेष ख्याल रखा है।

छत्तीसगढ़ में तो वैसे प्रत्याशी चुने गये हैं, आदिवासी क्षेत्र के बावजूद धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर कड़ा विरोध जता रहे थे। वैसे भी भाजपा इस चुनाव में अपने हिंदुवादी चेहरे को भुनाना चाहती है, लिहाजा वो प्रत्याशी के चयन में भी इस बात का ख्याल रख रही है। ढुलू महतो के साथ भले लाख विवाद रहा है, लेकिन उनकी हिंदुवादी छवि की वजह से उनका धनबाद इलाके में जनाधार काफी अच्छा है। उनके बनाये एक विशाल मंदिर की भी इलाके में काफी चर्चा है। हाल के दिनों में उन्होंने बागेश्वर बाबा की भी कथा कराने की कोशिश की थी। वहीं हर साल विशाल यज्ञ का भी आयोजन किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ढुलू महतो की जीवनी (Dhulu Mahto Ki Jivani)

ढुलू महतो अभी बाघमारा से विधायक हैं। हालांकि वो पहली बार बाबूलाल मरांडी की बनायी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव लड़ा था और 2009 में झाविमो की टिकट पर बाघमारा से चुने गये। उन्होंने वो चुनाव करीब 20 हजार वोटों से जीता था। हालांकि बाद वो झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। 2014 में उन्हें फिर से टिकट दिया गया। इस बार उन्होंने 29623 वोटों से जीत दर्ज की। 2019 में उन्हें फिर टिकट मिला, इस बार वो बहुत ही मामूली अंतर से जीते। अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ढुलू महतो ने किया सरप्राइज
धनबाद लोकसभा को भाजपा के लिए जीत की गारंटी माना जाता है। लिहाजा कई दावेदारों की नजर इस सीट पर थी। ढुलू महतो धनबाद के साथ-साथ गिरिडीह के लिए भी जुगाड़ लगा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें धनबाद से टिकट दे दिया है। हालांकि दावेदारों की बात करें तो चतरा से सांसद रहे सुनील सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, अमर बाउरी सहित कई दावेदार थे। सरयू राय का नाम भी दावेदारों में आ रहा था। हालांकि फिलहाल तो धनबाद से ढुलू महतो ने टिकट लेकर सभी दावेदारों को खामोश करा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close