जिला कांग्रेस कमिटी का हुआ विस्तार, रीता शर्मा को बनाया गया मुख्य संगठक

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम सेवादल कांग्रेस कमिटी के द्वारा संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य से संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन बारीडीह कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सेवादल कार्यवाहक मुख्य संगठक के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जिला स्तरीय पूर्वी सिंहभूम सेवादल कांग्रेस महिला विंग का मुख्य संगठक के पद पर रीता शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौपते हुए आशा व्यक्त किया कि रीता शर्मा के मेहनत पर सेवादल जन जन तक अवश्य पहुँचेगी।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पोटका प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस मुख्य संगठक के पद पर बलराम दास अधिवक्ता को नियुक्ति पत्र जिला कार्यवाहक मुख्य संगठक अरविंद साहू के माध्यम से प्रदान किया।
उपरोक्त विज्ञप्ति संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने जारी कर बताया।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी











