दैविय चमत्कार या…! : 4 साल के बच्चे को डंसते ही कोबरा सांप की हो गयी मौत…. सेकंड भर में मर गया सांप..डाक्टर भी हैरान

गोपालगंज। कभी-कभी कुछ ऐसा करिश्मा हो जाता है, जिसके बाद लोगों की इश्वर के प्रति आस्था और पक्की हो जाती है। बुधवार को गोपालगंज में कुछ ऐसा ही हुआ जिससे डाक्टर भी हैरान है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षॆत्र खजूरी पूर्व टोला में एक चार साल के बच्चे को कोबरा ने काट लिया, लेकिन डंसने के कुछ ही मिनटों के बाद सांप ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। हालांकि ऐहितियात के तौर पर परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया है। इधर घटना के बाद बच्चे और मृत सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी।

फिलहाज बच्चे को गोपालगंज के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला बुधवार की शाम का है। बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का रोहित कुशवाहा का चार साल का बेटा अनुज दो महीने से ननिहाल कुचायकोट के खजूरी पूर्व टोला आया हुआ था। अनुज दरवाजे पर खेल रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। लोगों ने सांप को बच्चे को डसते हुए देखा, दौड़कर जबतक लोग बच्चे को वहां से हटाते, तब तक सांप ने तड़प तड़पकर वहीं दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर सांप के काटने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच दिया। हालांकि सांप के तुरंत वहीं मर जाने के बाद लोगों की हैरानी और भी ज्यादा बढ़ गयी। लोग इसे दैविय चमत्करा बता रहे हैं। वहीं बच्चा पूरी तरह से सवस्थ्य हैं, जिसे ऐहितियात के तौर पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों मृत सांप को भी अस्पताल ले आये हैं। डाक्टर भी इस घटना से हैरान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close