डीएम सौरव जोरवाल ने निर्माणाधीन खेल भवन का किया निरीक्षण…दिया आवश्यक निर्देश

औरंगाबाद जिले के डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा गांधी मैदान में निर्माणाधीन खेल भवन का निरीक्षण किया गया। जिला खेल पदाधिकारी के प्रभारी अमृत कुमार ओझा द्वारा बताया गया कि इस खेल भवन का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से प्रारंभ किया गया है। इस भवन में लगने वाला आवश्यक फर्नीचर एवं जिम के उपकरण को भी लगाया जाएगा। इस भवन का कार्य अगले 1 वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। यह एक जी प्लस टू संरचना का भवन होगा जो इस जिले में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त होगा एवं औरंगाबाद के खिलाड़ियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

खेल भवन का निरीक्षण करते डीएम सौरव जोरवाल

भवन में सोफा, कैबिनेट, सेंटर टेबल, साइड टेबल, ड्रेसिंग टेबल, कांफ्रेंस टेबल, कार्यालय की कुर्सियां एवं मेज आदि भी इसी लागत में लगाए जायेंगे। प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस भवन का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है एवं इस भवन को ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी अमृत ओझा, कनीय अभियंता भवन निर्माण निगम लिमिटेड एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट प्रमोद कुमार सिंह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close