जानते हैं दुनिका का सबसे खतरनाक जहर क्या है ? साइनाइड और आर्सेनिक ये है सबसे घातक, महिलाओं को जवान बनाने के लिए होता है इसका इस्तेमाल

रांची। साइनाइड दुनिया का सबसे खतरनाक जहर कहा जाता है। लेकिन, हकीकत में ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे खतरनाक जहर का नाम है बोटुलिनम टॉक्सिन। इस जहर का सिर्फ एक नैनो ग्राम आपकी पल भर में जान ले सकता है। इस जहर को बनाने में क्लॉस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम के बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है।

दरअसल इंसान को फूड पॉइजनिंग इसी बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये इतना खतरनाक है कि बाजार में आपको कहीं भी नहीं मिलेगा। इस जहर को सिर्फ वही कंपनियां खरीद सकती हैं जिनके पास इसका परमिशन हो। दरअसल, एक तरफ ये जहर जहां जानलेवा है. वहीं दूसरी ओर इस जहर की मदद से कई प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोटुलिनम टॉक्सिन एक तरफ जहां इंसान की जान ले सकता है। वहीं दूसरी ओर इसकी मदद से कई ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. आपको बता दें, इस जहर की मदद से एक फेस फ्रीजिंग इंजेक्शन बनाया जाता है, जिसे बोटॉक्स कहते हैं. लोग इसका इस्तेमाल खुद को जवान बनाए रखने के लिए करते हैं. दरअसल, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां नहीं होती हैं।

इस जहर से एक फेस फ्रीजिंग इंजेक्शरन बनाया जाता है, जिसे बोटॉक्स कहते हैं. यह चेहरे की मांसपेश‍ियों को फ्रीज कर देता है. बोटॉक्स इंजेक्शन के जरिए दिमाग से चेहरे की मांसपेशियों तक पहुंचने वाले सिग्नल को ब्लॉक कर दिया जाता है, ताकि चेहरे की मांसपेशियां सिकुड़ें नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close