डाक्टर की हत्या: नर्स से प्रेम संबंध में डाक्टर को गोलियों से भूना, नर्स ले गयी अपने घर, फिर वहां हो गया कांड

नालंदा। नर्स से मोहब्बत के चक्कर में डाक्टर का मर्डर हो गया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के पैदापुर गांव की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान डाक्टर निरंजन पाल (30) के तौर पर हुई है।

मृतक की मां माया देवी ने बताया कि उसका बेटा बेन बाजार में जीवन ज्योति नाम से एक क्लीनिक चलाता था। मेरे बेटे के साथ अस्पताल में एक नर्स काम करती थी। हिलसा थाना क्षेत्र के पेदापुर गांव में बदमाशों ने एक क्लीनिक संचालक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की वजह मृतक और नर्स के बीच का प्रेम संबंध बतायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेन थाना क्षेत्र के कौआकोल निवासी निरंजन कुमार बेन में ही क्लीनिक का संचालन करते थे. इसी बीच हिलसा के पेंदापुर गांव की एक महिला भी इस क्लीनिक में काम करती थी जिससे डॉक्टर का प्रेम प्रसंग था. डॉक्टर नर्स को पहुंचाने के लिए हिलसा के पेंदापुर गांव आया हुआ था, जहां बदमाशों महिला के घर में ही उसे गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पिछले 6 महीने से युवक का नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण घर में भी पत्नी के साथ हमेशा विवाद भी होता था। आरोप है कि नर्स के घर वालों ने उसके सिर और सीने में तीन गोली मारी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में गम्भीरता से जुट गई है. मृतक आरएमपी डॉक्टर के मां माया देवी ने बताया कि मना करने के बाबजूद बेटे ने नर्स को नहीं हटाया, जिसका नतीजा है कि आज वह इस दुनिया में नही रहा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close