झारखंड : रांची में गर्मी और बिजली संकट का डबल असर…इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में उछाल…एसी से लेकर इनवर्टर तक बढ़ी भारी मांग

Jharkhand: The Double Impact of Heat and Power Crisis in Ranchi—Electronics Market Booms as Demand Soars for Everything from ACs to Inverters.

रांची: राजधानी रांची में बढ़ती उमस और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन की तपिश और रात के पावर कट के कारण लोग अब राहत पाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां एसी, कूलर, पंखे, इनवर्टर और बैटरियों की बिक्री में अचानक बड़ा उछाल आया है।

बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में इन दिनों सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर एयर कंडीशनर और इनवर्टर की मांग तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ग्राहकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।कई दुकानदारों का कहना है कि अब लोग सिर्फ जरूरत के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक राहत देने वाले उपकरणों की खरीद पर ध्यान दे रहे हैं।

एसी की बिक्री में बड़ा उछाल, 5 स्टार मॉडल की बढ़ी मांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसी बाजार में 35 हजार से 40 हजार रुपये वाले मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। ग्राहक अब कम बिजली खपत करने वाले और बेहतर कूलिंग देने वाले मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं।दुकानदारों के अनुसार पहले जहां 3 स्टार एसी की मांग अधिक थी, वहीं अब लोग 5 स्टार एनर्जी सेविंग मॉडल की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

इनवर्टर और बैटरी की बिक्री दोगुनी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली कटौती के कारण इनवर्टर और बैटरी की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।ग्राहक 200 से 250 एम्पीयर क्षमता वाले इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरियों को अधिक पसंद कर रहे हैं, जो 10 से 20 घंटे तक बैकअप देने में सक्षम हैं। इनकी कीमत करीब 19 हजार से 20 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

पंखे और कूलर भी बने राहत का सहारा

पंखों और कूलरों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। मिडिल क्लास परिवारों से लेकर छोटे व्यवसायी तक टेबल फैन और स्टैंड फैन की खरीद कर रहे हैं।बढ़ती मांग के चलते कुछ मॉडलों की कीमत में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।दुकानदारों का कहना है कि लोग अब ऐसे उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो कम बिजली में बेहतर कूलिंग और लंबे समय तक उपयोग की सुविधा दें।

Related Articles

close