Double Murder: छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, कहासुनी के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, गांव में तनाव

Double Murder: Army soldier home on leave and his father shot dead; rapid gunfire follows an altercation; tension in the village.

Crime News। आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना बिहार के वैशाली जिले की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो (राजसन) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।मृतकों की पहचान मूनारिक राय और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में जवान थे और राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे, लेकिन छुट्टियां खत्म होने से पहले ही एक खूनी विवाद ने उनकी और उनके पिता की जान ले ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मूनारिक राय का अपने पटीदारों के साथ लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मूनारिक राय के भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

 

दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close