6 घंटे के अंदर दो सड़क हादसा : 2 की मौत, शिक्षिका सहित 6 स्कूली बच्चे घायल

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में 6 घंटे के अंदर हुई दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 की संख्या में स्कूली बच्चे घायल हो गए. मृतकों में पश्चिम बंगाल निवासी पिकअप वैन में सवार मो. खुर्शीद और इरफान अंसारी शामिल है. इसमें मो. खुर्शीद के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है जबकि इरफान अंसारी की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

जीटी रोड माहुरी के पास सोमवार को सुबह में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादस में प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका सहित 6 बच्चे घायल हो गए. स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन को अज्ञात मालवहक ट्रक ने ठोकर मार दिया. इससे स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें सवार एक शिक्षिका सहित 6 बच्चे घायल हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क हादसे को लेकर बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में जीटी रोड़ पर ब्रेकडाउन कंटेनर खड़ी थी. रविवार को रात्रि ढाई बजे के करीब उस कंटेनर से पहले एक ट्रक टकराया था. इसके बाद ट्रक से पिकअप वैन की टक्कर हो गई. जिससे वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर मो. मोकिम घायल हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close