झारखंड में बाबा बागेश्वर के आयोजन पर संशय बरकरार, 30 नवंबर को दरबार लगाने पर आएगा बड़ा फैसला

पलामू । जिले में बागेश्वर बाबा का दरबार लगेगा या नहीं, संशय बरकरार है। मामला हाईकोर्ट में है जिसपर फैसला 30 नवंबर को होगा.मालूम हो की धीरेंद्र शास्त्री का पलामू में 10 से 12 दिसंबर तक दरबार का आयोजन किया गया है. शुरुआत में पलामू जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर अनुमति दी थी, बाद में इस अनुमति को रद्द कर दिया गया था.

अनुमति के हां और ना के मामले को लेकर ही आयोजन समिति के सदस्य झारखंड हाईकोर्ट गए हैं. हाईकोर्ट ने भी पलामू जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया था. पूरे मामले में 30 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि पलामू में बागेश्वर बाबा का दरबार लगेगा या नहीं. दरअसल, एक सप्ताह पहले पलामू जिला प्रशासन ने बाबा बागेश्वर के दरबार को लेकर अनुमति दी थी लेकिन कई क्लाउज भी लगाए थे और कोविड- 19 का गाइड लाइन पालन करने के साथ साथ ट्रैफिक कंट्रोल को भी कहा गया था. बाद में डीसी के स्तर से अनुमति को रद्द कर दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने बताई ये वजह

कई विभागों से आयोजन समिति से एनओसी की मांग की गई है. आयोजन समिति से पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड और वन विभाग से एनओसी लेने को कहा गया है. साथ ही कहा गया है कि पूरा आयोजन नदी के तट पर मौजूद बालू पर होना है, लाखों की भीड़ के भाग लेने का अनुमान है. नदी को प्रदूषित होने की आशंका है. पूरे मामले में जिला प्रशासन ने अलग से तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close