झारखंड: सांसद ढुल्लू महतो व विधायक जयराम महतो सहित दर्जनों लोगों पर FIR, महिला की हत्या के विरोध में प्रदर्शन मामला….

बोकारो। महिला की हत्या मामले सांसद विधायक समेत दर्जनों लोगों पर FIR दर्ज की गई है। दलित महिला की हत्या के विरोध में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था। अब प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में सांसद ढुलू महतो, विधायक जयराम महतो समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है।

दरअसल गर्भवती महिला की हत्या के स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। परिजन और स्थानीय लोग हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए थे।

वही इस मामले में प्रदर्शकारियों ने डुमरी-फुसरो मार्ग स्थित प्रमुख चौक पर शव रखकर घंटों जाम रखा था। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलन के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दर्ज केस में सांसद ढुलू महतो, जयराम महतो सहित कई लोगों के नाम है। वही, FIR दर्ज करने को लेकर प्रशासन का कहना है कि सड़क जाम कर दिया गया था। समझाने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close