सिविल सोसायटी के सवालों से बौखलाये डीआरएम… नहीं दे पाए कोई जवाब, कहा- यहां प्रदुषण नहीं

दुमका। आसनसोल रेल डीआरएम परमानंद शर्मा मंगलवार को दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इसके बाद हावड़ा रेल मंडल के डीआरएम भी दुमका पहुंच कर हावड़ा और आसनसोल जमीन संबंधित समस्याओं से आपस में बात की। इस दौरान कोयला डंपिंग ग्राउंड से हो रहे प्रदुषण को लेकर सिविल सोसायटी का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में डीआरएम परमानंद शर्मा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यार्ड कहीं अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। राधेश्याम वर्मा के सवालों का जवाब डीआरएम को देते नहीं बना और वह बिना जवाब देते हुए आगे बढ़ गए।
इधर श्री वर्मा के साथ सिविल सोसायटी के सचिव संदीप कुमार, जय बमबम, अमन राज, अखिलेश कुमार झा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डीआरएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी मजबूत है। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने निकट भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुमका से कोयला डंपिंग यार्ड को शिफ्ट नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिसके लिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्रबंधन जिम्मेवार होगा। मौके पर जगन्नाथ पंडित, अजय केशरी, अभिषेक कुमार, जगदेव दे लिल्टु, चंदन कुमार, कामेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे।











