DSP की हत्या : हैलीपेड इंस्पेक्शन के लिए गये DSP को मारी गोली, इन पर लगा हत्या का आरोप

मणिपुर। DSP रैंक के एक अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके की है। जहां मोरेह के SDOP चिंगथाम आनंद कुमार कुकी को गोली मार दी गयी। SDOP आनंद कुमार बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे।

इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर फायरिंग कर दी। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। राज्य सरकार ने आनंद के परिजन को 50 लाख की सहायता राशि दी है। साथ ही मोरेह और आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने सोमवार 30 अक्टूबर को इंफाल-ईस्ट और चुराचांदपुर में छापेमारी कर हथियार और विस्फोटक जब्त किए थे। सुरक्षा बलों को इलाके से 14 हथियार, 41 हैंड ग्रेनेड, 5 खाली कारतूस और 2 हैवी मोर्टार मिले हैं। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल भी शामिल हैं।साथ ही, असम राइफल्स और CRPF ने मिलिटेंट्स के 6 बंकरों को भी नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने इंफाल-वेस्ट से मनी एक्सटॉर्शन केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित कांग्लेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है।

यह घटना कई नागरिक और समाजिक संगठनों द्वारा सीमावर्ती शहर मोरेह से सुरक्षा बलों को हटाने की मांग के कुछ सप्ताह बाद हुई है. मणिपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में मैती समुदाय के छोड़े गए घर से फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान चुराने और अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 10 से अधिक म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close