मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से अंचल कार्यालय के सामने महिलाओं के बीच जमकर मारपीट,खाते में नहीं पहुंच रहे पैसे तो……

Due to non-receipt of the amount of Maiya Samman Yojana, there was a fierce fight between women in front of the zonal office, when the money was not reaching the account…

Maiya Samman Yojna: हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना में अब सिर फुटौव्वल की स्थिति बनती जा रही है। 18 लाख महिलाओं को राशि नहीं मिल पाने से सरकार विपक्ष का सामना कर रही है। वहीं अब महिलाएं भी सरकार की कोसती नजर आने लगी है।

आज धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। इस दौरान महिलाओं के बीच मारपीट भी देखने को मिली. धनबाद में 51 हजार से अधिक लाभुकों को अभी तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है. जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंचल कार्यालय के बाहर मारपीट

जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे है वैसी लाभुक आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष अपने कागजात के साथ अंचल कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जमा हुए. कई महिलाएं सुबह 7 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं, इस दौरान जमकर मारपीट हुई, बीच-बचाव करने के लिए सदर थाना पुलिस को आना पड़ा, तब जाकर हंगामा शांत हुआ.

लाभुक महिला के पति की भी उमड़ी भीड़

कई महिलाएं निजी कारणों से कार्यालय नहीं पहुंच सकीं. ऐसे में उनके स्थान पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य लाइन में खड़े होकर कागजात दुरुस्त कराने में जुटे रहे. भीड़ और हंगामे की सूचना पर पुलिस को बुलाना पड़ा. भारी भीड़ के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

धनबाद थाना के एसआई शिवनंदन दास ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि इन महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची है। जिसका समाधान और त्रुटियां की दूर करने को लेकर लोग लाइन में खड़ें थे. लाइन में लगने को लेकर ही महिलाओं के बीच झड़प हुई. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे हैं. स्थिति को संभाल लिया.

चार किस्त के बाद नहीं मिल रहे पैसे

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. लाभुकों का कहना है कि पहली चार किस्त मिलने के बाद इस बार उन्हें राशि नहीं मिली है. कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त नहीं दी गई है. इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है अंचल अधिकारी

अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की किस्त खाते में नहीं पहुंचने को लेकर विभाग गंभीर है। लोगों के आक्रोश को लेकर तकनीकी कारणों से 51000 महिलाओं का नाम होल्ड पर है, बैंक खाता को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिसे ठीक होते ही राशि भेज दी जाएगी.

https://www.facebook.com/share/r/1BboJLuWAJ/

मालूम हो कि राज्य भर में करीब18 लाख महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंचने पर सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है। योजना का लाभ मिलने वाली त्रुटि की अंचल कार्यालय से दूर कराया जा सकता है।

Related Articles

close