झारखंड : रांची में रथ यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव… इन रास्तों पर नो एंट्री, जानें नए रूट

Jharkhand: Change in traffic system due to Rath Yatra in Ranchi... No entry on these roads, know the new routes

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर 26 जून से ही पूरे इलाके में ट्रैफिक रूटों में बदलाव कर दिया जाएगा. बता दें कि धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का एंट्री बंद रहेगी.

सोमवार को ट्रैफिक SP ने जारी किया आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने सोमवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. ट्रैफिक एसपी ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे

किन –किन इलाकों में रहेगी नो एंट्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धुर्वा गोल चक्कर से नया सराय रोड, जेसीए स्टेडियम रोड, पुराना विधानसभा रोड पर सुबह आठ बजे से रात 12 तक बड़े वाहनों की एंट्री नहीं रहेगी. 26 एवं 27 जून को सभी सामान्य वाहनों का धुर्वा गोल चक्कर से पुराना विधानसभा तथा प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर नो एंट्री रहेगी.

तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे.शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे. इसके अलावे प्रभात तारा तीन मुहानी से जगन्नाथपुर बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन रास्तों में वाहनों की होगी आवाजाही

बहरहाल, जिन रास्तों में वाहनों की एंट्री रहेगी उसकी बात करें तो एचईसी, विधानसभा की ओर से आनेवाले वाहन शहीद मैदान से शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़ कर तिरिल मोड़ होते हुए गंतव्य तक जाएंगे.

रिंग रोड की तरह से आनेवाले वाहन जिन्हें शहर की ओर आना हो, तिरिल मोड़ से जेएससीए स्टेडियम, प्रभात तारा मैदान, शालीमार बाजार होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे.

साथ ही  धुर्वा गोलचक्कर से वाहन प्रोजेक्ट भवन होते हुए चांदनी चौक हटिया, सिंहमोड़ से बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जाएंगे. साथ ही धुर्वा से रिंग रोड जानेवाले वाहन प्रभात तारा मैदान नौर्थ गेट, तिरिल मोड़ होते हुए नया सराय से रिंग रोड की ओर जा सकेंगे.

मेले में कहां आप कर सकते है वाहनों की पार्किंग

ट्रैफिक रूटों में बदलाव के साथ मेले और रथ यात्रा को लेकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. बता दें कि तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आनेवाले वाहन: धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे. नया सराय, न्यू विधानसभा रोड से आनेवाले गाड़ियां के लिए तिरिल मोड़ हैलीपैड मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

वहीं अरगोड़ा, बिरसा चौक की ओर से आनेवाले गाड़ी शहीद मैदान, विधानसभा मैदान में पार्क कर सकेंगे. साथ ही  धुर्वा सेक्टर-1, 2 की ओर से आनेवाले गाड़ियां मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे.

Related Articles

close