DUMRI उपचुनाव,मलमास खत्म, शुभ मुहूर्त का था इंतजार : बेबी देवी और यशोदा देवी आज दाखिल करेगी पर्चा, मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता पहुंचेंगे गिरिडीह

डुमरी उपचुनाव । 16 अगस्त को खरमास समाप्त होने के साथ ही 17 से पुनः शुभ दिन शुरू हो गया है. साथ ही साथ डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन भी है. ऐसे में आज के ही दिन इस सीट की प्रबल दावेदारों में से एक सूबे की मंत्री सह दिवंगत विधायक जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी व आजसू नेत्री यशोदा देवी अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेगी.

मुख्यमंत्री पहुंचेंगे गिरिडीह

आज गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में बेबी देवी पर्चा भरेंगी तो भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ यशोदा देवी पर्चा दाखिल करेंगी. मामला हाई प्रोफाइल के साथ साथ दोनो पार्टी अपना दमखम दिखाने कि कोशीश में लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों गठबंधन के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र को दाखिल करेंगी. इस दौरान डुमरी में एनडीए और इण्डिया गठबंधन के कई नेताओं का जमावड़ा लगेगा. बेबी देवी के नामांकन को देखते हुए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, राजद नेता सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार, मथुरा महतो, सरफराज अहमद, कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह रहेंगे.

यह जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दी. बताया कि नामांकन के बाद आम सभा का भी आयोजन किया जाएगा. दूसरी तरफ आजसू जिलाध्यक्ष ने बताया कि नामांकन के बाद एक सभा होगी जिसमें पार्टी सुप्रीमो के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो के अलावा उमाकांत रजक के साथ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां बता दें कि डुमरी उपचुनाव को लेकर नामांकन भरने की प्रक्रिया 10 अगस्त से ही आरम्भ है. 10 से 17 अगस्त के बीच एआइएमआइएम के प्रत्याशी समेत तीन ने पर्चा दाखिल किया है.परंतु मलमास के कारण INDIA और NDA के प्रत्याशी अभी तक नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close