डुमरी उपचुनाव : यशोदा देवी होंगी आजसू की उम्मीदवार, 17 अगस्त को भरेंगी पर्चा, दो महिला की सीधी टक्कर से मुकाबला हुआ दिलचस्प

रांची। डुमरी के रणक्षेत्र में दो महिलाओं के बीच सीधा मुकाबला होगा।। आजसू की यशोदा देवी NDA की उम्मीदवार होंगी। डुमरी विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर आजसू ने इसकी घोषणा की। डुमरी उपचुनाव में यशोदा देवी की टक्कर झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी से होगा। आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू की यशोदा देवी चुनाव लड़ चुकी है।

पिछली बार चुनाव में वो डुमरी विधानसभा से दूसरे स्थान पर रही थीं। तब उन्हें जगरनाथ महतो से 34,288 मतों से हार झेलनी बड़ी थी। आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 36, 840 मत प्राप्त हुए थे। आजसू प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही डुमरी का मुकाबला दिलचस्प बन गया है। दो महिलाओं के बीच इस मुकाबले को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लग रही है। इससे पहले दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को झामुमो ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेबी देवी फिलहाल झारखंड सरकार में मंत्री हैं। डुमरी से जेएमएम की प्रत्याशी बेबी देवी ने अपनी जीत सुनिश्चित बतायी है। वहीं आजसू के प्रत्याशी के बाद मुकाबला और समीकरण दोनों दिलचस्प हो गया है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी की विधानसभा सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद से ही उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। आजसू प्रत्याशी के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चल रही अटकलें खत्म हो गयी है।

आपको बता दें कि 5 सितंबर को डुमरी में उपचुनाव में वोटिंग है जबकि 8 सितंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बेबी देवी के चुनाव प्रचार में झामुमो ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री खुद ही चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले हैं। प्रत्याशी की घोषणा करते हुए विधायक सह आजसू पार्टी के महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव की तरह डुमरी उपचुनाव भी भाजपा और आजसू पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सरकार की कथनी और करनी को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यशोदा देवी 17 अगस्त को नमांकन दाखिल करेंगी।नामांकन की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया होगी। वहीं, 21 अगस्त तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close