दुर्गोत्सव 2023 : उपायुक्त ने किया बलियापुर, कलियासोल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज देर शाम बलियापुर, कलियासोल, मैथन, गोविंदपुर, मैथन, पंचेत गलफरबाड़ी, निरसा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में नोडल पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस फोर्स, मेडिकल टीम की उपस्थिति, अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र सहित जिला प्रशासन के निर्देशानुसार की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही वहां स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए। सभी पूजा समितियां ने उपायुक्त का गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उपायुक्त श्री वरुण रंजन के साथ ग्रामीण एसपी श्री अजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय – एक श्री अमर कुमार पांडेय, संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close