HPBL ब्रेकिंग: झारखंड में ध्वजारोहण के समय अलग अलग घटनाओं में हुआ बड़ा हादसा… करंट लगने से जवान और कोलकर्मी की मौत….कई घायल

बोकारो देश भर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है वही मौत की घटनाओं ने आजादी के जश्न पर विराम लगा दिया। प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन में झंडा फहराने के लिए किए जा रहे कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया।झंडा लगाने के प्रयास में 11000वोल्ट तार की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए। आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी। घायलों की बी जी एच अस्पताल भेजा गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि पुलिस लाइन के पास एक 11000 बोल्ट के तार में झंडे का पाइप सटने से बोकारो पुलिस बल के 3 कर्मी चपेट में आ गए। हादसे में बोकारो पुलिस बल के सफाई कर्मी बागेश्वर की बी जी एच ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में शिकार पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो इकाई के जिला मंत्री राजकुमार मुंडा व आरक्षी करण मिंज का बीजीएच के वर्ण वार्ड में इलाज चल रहा है। हादसे पर एसपी चंदन कुमार झा एवम सार्जेंट मेजर अजीत कुमार झा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही एसपी ने सिटी डीएसपी को घटना पर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां एक ओर पूरा राष्ट्र अमृत महोत्सव के उत्साह में मशगुल है,वहीं एक कोलकर्मी के परिवारजनों के लिए दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बीसीसीएल एरिया की गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू अकाश किनारी कोलियरी में झंडा फहराने के दौरान एक कोलकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलशाद अहमद उम्र करीब 38 साल के रूप में की गई है। इस हादसे में 4 कर्मचारी और झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को सेंट्रल अस्पताल धनबाद भेजा गया है। मृतक दिलशाद अहमद छड़ीदारडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा और ग्रामीण कोलियरी चेक पोस्ट शव के साथ आंदोलन कर रहे हैं। सभी नियोजन और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चा और ग्रामीण प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close