महिला पहले कपड़े पहनती थीं…फिर फिसल गयी मुख्यमंत्री की जुबान, तेजस्वी बोले.. स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए

Women used to wear clothes earlier…then the Chief Minister's tongue slipped, Tejashwi said… don't become a 'women's clothing scientist'

Regional News । मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गये हैं। विपक्ष ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वो बेगूसराय पहुंचे, यहां जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश ने कहा,

‘पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी ठीक। अब कितना बढ़िया हो गया। सब अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं। पहले नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका दीदी से बात करते हैं।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? अब कितना बढ़िया हो गया है. सब कितना अच्छा पहन रही हैं और बोलती है कितना बढ़िया हैं. पहले यह बात नहीं बोल पाती थी. अब बहुत अच्छा हो गया है. अब कितना अच्छा लग रहा है. जब महिलाएं बढ़िया कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इधर, बेगूसराय में लड़कियों के कपड़े को लेकर सीएम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव कहा-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।’

 

आपको बता दें कि इससे पहले समस्तीपुर में 13 जनवरी को जीविका दीदियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि ‘हम सभी को माता ने ही पैदा किया है।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतना बोलते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कह दिया कि चलिए न सर… हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close