रांची में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी…मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बड़े नामों पर शिकंजा…छापेमारी जारी

ED's raids in Ranchi... Many big names are under control in the money laundering case... Raids are going on at many places

रांची में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के लालपुर, मोरहाबादी, पीपी कंपाउंड, अशोक नगर, चिरौंदी में छापेमारी हो रही है। माना जा रहा है कि मेडिकल से जुड़ी कंपनी पर ईडी ने दबिश की है। आयुष्मान भारत स्कैम को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है। पीपी कंपाउंड में इंश्योरेंस कंपनी पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

जो जानकारी है उसके मुताबिक आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश की गयी थी। इसके बाद ईडी ने इसीआईआर दर्ज की थी। सीएजी की रिपोर्ट में झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का उल्लेख किया गया था। इसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश होने और उसमें वर्णित तथ्यों के मद्देनजर ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी से आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की सूचना ईडी को भेजी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close