शिक्षा मंत्री ने कहा – पुरानी बीमारी ठीक करने में लगेगा वक्त,सचिव से रिपोर्ट तलब..हटा दिए गए हैं उर्दू शब्द…..

रांची झारखंड के मुस्लिम बहुल इलाके में ग्रामीणों द्वारा बल पूर्वक उर्दू लिखे जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सफाई दी। झारखंड के जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, गुमला और रांची के मुस्लिम बहुल सरकारी स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द लिखकर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा था।

शिक्षा मंत्री ने कहा जामताड़ा के कुछ स्कूलों में स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द जोड़ने की बात सामने आई थी। इसके बाद झारखंड के कई जिलों में इस तरह की बातें आई। वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी के मुताबिक ऐसे स्कूलों के नाम के आगे से उर्दू शब्द को मिटा दिया गया है। साथ ही ई विद्या वाहिनी के पोर्टल पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में अपडेट कर दिया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बाबत मौखिक रूप से जानकारी दी गई है। इस मसले पर विभागीय सचिव से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितने स्कूलों के आगे जोड़ा गया उर्दू शब्द

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से जब पूछा गया कि राज्य के कितने सरकारी स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द जोड़कर शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। विभागीय सचिव से रिपोर्ट आने के बाद ही आंकड़ों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें बस इतनी जानकारी है कि मुस्लिम बहुल इलाके में स्कूलों में बिहार के समय से ही शुक्रवार को छुट्टी देने की व्यवस्था है। अब यह व्यवस्था किस आधार पर की गई है इसका मंथन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवस्था कानून और संविधान के हिसाब से चलती है। किस आधार पर शुक्रवार को छुट्टी तय हुई थी यह भी देखा जाएगा। बिहार सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया? उस नियम में क्या-क्या थे? इस पर मंथन होगा कि उस नियम को माना जाना चाहिए या नहीं। अगर सभी अपने अपने हिसाब से छुट्टी मांगने लगेंगे तो कैसे चलेगा। यह पुरानी बीमारी है इसको जल्द ठीक किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि जिन स्कूलों में पहले से शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू है उसे जारी रखना चाहिए या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि इस मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि विभाग पर विश्वास करना चाहिए। इस पर कानून और संविधान के अनुसार ही काम होगा किसी की मन मर्जी चलने नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close