चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी को हटाने का दिया आदेश, शिकायत पर इलेक्शन कमीशन का एक्शन

Election Commission: चुनाव आयोग ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने डीजीपी को हटाने का आदेश दिया है। कई पार्टियों ने डीजीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने ये कार्रवाई की है। आयोग के इस फैसले से महाराष्ट्र में ब्यूरोक्रेसी सकते में है। डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया है। कांग्रेस सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने डीजीपी रश्मि शुक्ला की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र के डीजीपी पद से ट्रांसफर कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

EC ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे कैडर में अगले सबसे सीनियर IPS अधिकारी को उनका प्रभार सौंपें। मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में नियुक्ति के लिए कल (5 नवंबर) दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इससे पहले समीक्षा बैठकों और विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को निष्पक्ष और उचित व्यवहार करने की चेतावनी दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय अपने आचरण में गैर-पक्षपाती व्यवहार करें। बता दें कि सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रश्मि शुक्ला के नाम महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनने का खिताब है। 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रश्मि सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक भी रह चुकी हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान रश्मि शुक्ला राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख थीं, तब कुछ सीनियर राजनीतिक नेताओं के अवैध फोन टैपिंग के लिए उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे। उन पर मुंबई में दर्ज पहली एफआईआर में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एकनाथ खडसे के फोन टैप करने का आरोप है।

Related Articles

close