Electric Air Taxi: आसमान में उड़ेंगी ‘इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी’! अमेरिका ने दी मंजूरी, अब मिनटों में शहर से शहर पहुंचेंगे लोग

न्यूयॉर्क से टेक्सास तक शुरू होंगे पायलट प्रोजेक्ट, कई बड़ी कंपनियां मिलकर बदलने जा रही हैं हवाई यात्रा का भविष्य।

Electric Air Taxi: दुनिया में ट्रांसपोर्ट की तस्वीर तेजी से बदल रही है और अब अमेरिका एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने एक नए प्रोग्राम के तहत कई इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद जल्द ही न्यूयॉर्क समेत कई बड़े शहरों के आसमान में बिजली से चलने वाली एयर टैक्सी उड़ती नजर आ सकती हैं।

अमेरिकी परिवहन विभाग (US Transportation Department) ने बताया कि एडवांस्ड एयर मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) इंटीग्रेशन पायलट प्रोग्राम के तहत 8 अहम प्रस्तावों को चुना गया है। इन प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा सबसे पहले पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में सामने आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


Electric Air Taxi: दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में होंगे प्रोजेक्ट

सरकार के मुताबिक इस प्रोग्राम के लिए उसे 30 से ज्यादा प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 8 को चुना गया है। चुने गए प्रोजेक्ट्स दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में लागू किए जाएंगे।

इनमें न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट अथॉरिटी के साथ कई बड़ी कंपनियां मिलकर काम करेंगी, जिनमें Joby Aviation, Archer Aviation, BETA Technologies और Electra.aero शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन कंपनियों के सहयोग से मैनहट्टन हेलिपोर्ट पर एयर टैक्सी के यात्री संचालन जैसे कई नए ऑपरेशनल मॉडल्स की टेस्टिंग की जाएगी।


Electric Air Taxi: सिर्फ टैक्सी नहीं, कई काम करेंगे ये एयरक्राफ्ट

यह प्रोजेक्ट सिर्फ एयर टैक्सी तक सीमित नहीं रहेगा। इसके तहत कई अन्य प्रयोग भी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • डलास, ऑस्टिन और सैन एंटोनियो जैसे शहरों के बीच रीजनल फ्लाइट्स की टेस्टिंग

  • कार्गो डिलीवरी के लिए तेज हवाई सेवा

  • मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट्स

  • कुछ जगहों पर ऑटोनॉमस (बिना पायलट) उड़ान की टेस्टिंग

नॉर्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, उटाह, फ्लोरिडा, लुइसियाना और अल्बुकर्क जैसे शहर भी इस पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।


Electric Air Taxi: क्या बोले कंपनियों के अधिकारी?

Archer Aviation के फाउंडर और CEO एडम गोल्डस्टीन ने कहा कि व्हाइट हाउस, FAA और परिवहन विभाग की तरफ से मिला यह समर्थन इस बात का संकेत है कि अमेरिका में एयर टैक्सी को जल्द बाजार में उतारना सरकार की प्राथमिकता बन चुका है।

वहीं BETA Technologies के CEO काइल क्लार्क ने कहा कि यह प्रोग्राम उन्हें ऐसे मिशन शुरू करने की अनुमति देगा, जिससे अमेरिका के छोटे-बड़े इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी, खासकर मेडिकल सहायता और जरूरी सामान पहुंचाने में।

Electra.aero के CEO मार्क एलन ने बताया कि उनकी कंपनी ऐसे हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बना रही है जो बहुत छोटी जगह से भी उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close