झारखंड: बिजली संकट पर आपात बैठक, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की दो टूक, यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं, बोले, गरीबों के खिलाफ नहीं दर्ज होगी FIR

Jharkhand: Emergency meeting on power crisis: Health Minister Irfan Ansari said bluntly, this situation will not be tolerated at all, said, FIR will not be registered against the poor

जामताड़ा। क्षेत्र में बढ़ते बिजली संकट को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की उपस्थिति में जामताड़ा आवास में एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जामताड़ा ने की। बैठक में बिजली विभाग के GM, SE, EE, AE, JE समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा,”मैं पिछले 15 वर्षों से विधायक हूं, इस क्षेत्र में कभी बिजली की समस्या नहीं होने दी। बंगाल से सटा हमारा क्षेत्र 24 घंटे बिजली पा सकता है, तो जामताड़ा क्यों नहीं?”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

52 मेगावाट बिजली आपूर्ति का निर्देश

मंत्री ने बिजली बोर्ड के MD से सीधी बातचीत कर जामताड़ा को 52 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, आंधी-तूफान और बारिश के दौरान होने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। बिजली बोर्ड के एमडी से बात कर जामताड़ा को 52 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अब क्षेत्र को बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी और जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सिर्फ आंधी-तूफान और बारिश के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन इसके लिए भी हमने बैकअप के रूप में 15 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मंगा लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

साथ ही, आए दिन सूचना मिलती है कि गरीब परिवारों को प्रताड़ित करते हुए बिजली चोरी के आरोप में FIR किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया हूँ, गरीबों की बिजली नहीं काटी जाए और उनके खिलाफ FIR दर्ज न हो। हमारी सरकार गरीबों की है — उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली बिल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए जिसमें मैं स्वयं भाग लूंगा।

 

विभाग बकाया राशि रखने वालों पर नोटिस जारी करें और इंस्टॉलमेंट की सुविधा दें ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बहुत जल्द भागाबांध ग्रिड का उद्घाटन और नारोडीह डिग्री कॉलेज का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि अगले 50 वर्षों तक जामताड़ा को बिजली संकट से मुक्त रखा जाए।

Related Articles

close