कर्मचारी ने किया रेप : शादी का झांसा देकर राजस्व कर्मचारी ने बनाया हवस का शिकार, 12 सालों तक लूटरा रहा आबरू

साहिबगंज। एक कर्मचारी युवती की आबरू का लुटेरा बन गया। हैरानी की बात ये है कि 12 सालों तक वो शादी का झांसा देकर लड़की की इज्जत से खेलता रहा। जब भी युवती शादी की बात कहती, तो कभी डराकर, तो कभी बहलाकर उसका मुंह वो बंद करा देता था। लेकिन अब जब सर के उपर से पानी बहने लगा, तो युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। मामला साहिबगंज से पतना है।

आरोपी कर्मचारी का नाम ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया है। आरोप है कि जिले के रांगा थाना क्षेत्र में पदस्थ इस राजस्व कर्मचारी ने 12 साल तक युवती का रेप किया। इस दौरान कई बार लड़की गर्भवती हुई, जिसके बाद उसका गर्भपात करा दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसकी उम्र 16 वर्ष थी तब से ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया उसका यौन शोषण कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआत में ब्रह्मचारी वीरेंद्र पहाड़िया को वह भाई मानती थी और उसके बुलाने पर उसके घर आती जाती रहती थी।इसी का गलत फायदा उठाकर उसने 2010 में उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। युवती के अनुसार, पहाड़िया ने यह छिपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं।

लड़की ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर वह लगातार जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब वह इसकी शिकायत थाना में करने की बात कहने लगी तो वह कैरियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हो गई और आरोपी उसका गर्भपात कराता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजस्व कर्मी ने 17 अगस्त 2023 को आखिरी बार उसके पेट में पल रहे तीन माह के बच्चे को साहिबगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close