शिक्षक से 3500 रुपये घूस लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, दाखिल-खारिज के नाम पर ले रहा था रिश्वत, ब्लॉक से ही घूसखोर पकड़ाया

Employee arrested red-handed while accepting a ₹3,500 bribe from a teacher; he was taking the money for a mutation of land records and was caught right at the block office.

Rajsav Karmchari Arrest। शिक्षक से 3500 रुपये घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दाखिल-खारिज के नाम पर कर्मचारी शिक्षक से पैसे ले रहा था। मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गड़हनी अंचल कार्यालय में पदस्थ एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी पर जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामले में एक शिक्षक से 3500 रुपये की घूस मांगने का आरोप है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

 

गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में गड़हनी अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। विजिलेंस की टीम ने बताया है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी सरकारी शिक्षक राजेंद्र राम ने अपनी पत्नी हेवंती देवी के नाम पर गड़हनी क्षेत्र में करीब ढाई डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए उन्होंने कई बार ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन उनका आवेदन बार-बार निरस्त कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

म्यूटेशन मंजूर करने के बदले मांगे थे रुपये

इस मामले शिकायतकर्ता शिक्षक का आरोप है कि जब उन्होंने राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार से संपर्क किया, तो उसने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने और आवेदन स्वीकृत करने के बदले 3500 रुपये रिश्वत की मांग की।लगातार परेशान होने के बाद शिक्षक ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा

जब शिकायत की जांच में प्रकरण सही पाया गया, तो निगरानी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। मंगलवार को टीम गड़हनी अंचल कार्यालय पहुंची और जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 3500 रुपये की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

 

अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद गड़हनी अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े कार्यों में रिश्वतखोरी की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close