इंजीनियर साहब चुराते थे रेलवे के कंबल, तकिया और चादरें! पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुई पति की करतूत, वीडियो बनाकर रेलवे से कर दी शिकायत

कोटा। इंजीनियर ट्रेन और होटलों से कंबल-तौलिया चुराता था। गुस्से में पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि उसका पति होटलो और ट्रेनों से तौलिया और शैंप्पू की चोरी करता है। पत्नी ने पति ट्रेन से चादर चोरी करते वक्त वीडियो बना लिया पुलिस ने पत्नी द्वारा दी गई शिकायत पर पति के मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड के दत्ता कॉलोनी का बताया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि चोर पति एक इंजीनियर है। महिला की शिकायत पर पुलिस जब इंजीनियर चोर के घर की तलाशी ली तो पुलिस को मौके पर एक संदूक में रेलवे की 40 बेडशीट जो कुछ दक्षिण रेलवे की और कुछ अन्य रेलवे की है एवं 30 के करीब तोलिया व्हाइट कलर की और 6 कंबल मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला राजस्थान के कोटा की रहने वाली है। इस साल 12 जनवरी को ही उसका निकाह उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले अरशद नाम के युवक से हुआ था। अरशद भोपाल में ही एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। एयरपोर्ट रोड की एक कॉलोनी में रहने वाली अफ़साना खान अपने पति की चोरी की आदत से परेशान थीं. अफ़साना का पति एक IT कंपनी में भोपाल में काम करता है. लेकिन उसे ट्रेन की बेडशीट, तकिए तौलिए चुराने की गंदी आदत है. उसने घर में एक संदूक में सारा चोरी किया हुआ सामान रखा था. अफ़साना ने सफ़ाई करने के लिए जब संदूक खोला तो उसे उसमें करीब़ 30 बेडशीट, 6 कंबल और 40 तौलिए मिले.

वह पत्नी के साथ भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके घर से ही रेलवे के कंबल, चादर और तौलिए मिले हैं।की ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। उसने पति के चोरी किए गए सामान के वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, बल्कि रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का कहना है कि पति ने चोरी की, ये मुझे अच्छा नहीं लगा। पुलिस को उनके घर से 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल मिले हैं। पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में RPF कमांडेंट अनिल यादव का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई भी सामान जब्त नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ अफ़साना ने संदूक का वीडियो बनाकर रेलवे को भेज दिया. इसके बाद रेलवे के अफ़सर अफ़साना के घर गए और सारा सामान जब्त कर लिया. महिला ने आजतक को बताया कि जब उसने पति की रेलवे में शिकायत की तो वो उनसे नाराज़ हुए और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की. इसके बाद वो अपने मायके चली गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close