एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान… कटर से काटकर निकाली गईं लाशें…एक जवान जिंदगी और मौत के बीच…4 की…

खून से सना बायपास! ट्रक में समा गई कार, 3 CRPF जवानों समेत 4 की दर्दनाक मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को दहला दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से भरी तेज रफ्तार कार अचानक सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार लोहे के ढेर में तब्दील हो गई और उसमें सवार 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम उठे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बच सकीं जानें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खपरी बायपास के पास पहुंची, वह सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। एयरबैग खुलने के बावजूद अंदर बैठे जवानों की जान नहीं बच सकी। कार का अगला हिस्सा ट्रक के भीतर तक धंस गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कटर से काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद कार में फंसे शवों को निकालना आसान नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से कार की बॉडी को काटा। घंटों की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका।

मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, एसआई उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। वहीं घायल जवान अभिमान राय को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एडिशनल SP शैलेंद्र पांडेय और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें मॉर्चुरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार का नतीजा था या कोई और वजह सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close