झारखण्ड के 6 खिलाड़ियों को विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते देख उत्साहित हूं.. मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के लिए श्री कल्याण चौबे को पत्र लिख कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में श्री चौबे का अनुभव देश में फुटबॉल को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा।

टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग ले रही टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है और अपनी स्थापना के बाद से पहली बार इतनी बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी करना एआईएफएफ के प्रयासों और फुटबॉल के विकास का प्रतिफल है। मुझे ऐसे राज्य का नेतृत्व करने पर गर्व है, जिसने देश के लिए कुछ बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए हैं और अब भी कर रहे हैं। मैं झारखण्ड के 6 खिलाड़ियों को विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते देख बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि झारखण्ड के गुमला जिले की अस्टम उरांव टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला फुटबॉल को बढ़ावा देना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर में टीम इंडिया को शिविर में प्रशिक्षण देकर झारखण्ड गौरवान्वित है। राज्य सरकार झारखण्ड को फुटबॉल की नर्सरी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को झारखण्ड आमंत्रित किया है। उन्होंने राज्य और देश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने एवं विकसित करने के लिए साझेदारी की इच्छा जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close