दुल्हे को मंडप में पीटा, फिर साथ ले गये: लव मैरिज कर रहे लड़के पर परिजनों का गुस्सा भड़का, लड़की पक्ष ने दर्ज करायी शिकायत

पलामू। लव मैरेज से गुस्साये लड़के के परिजनों ने दुल्हे को मंडप पर ही पीट दिया। मारपीट के बाद दुल्हे को लड़के वाले अपने साथ ले गये। इधर इस मामले में लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। मामला पलामू के कांदू मुहल्ला इलाके का है। कांदू मुहल्ला के वर्मा चौक निवासी अशोक राम के पुत्र रोहन कुमार और नई मोहल्ला की रहने वाली युवती के बीच प्रेम संबंध था।

दोनों के बीच प्रेम संबंध करीब 10 साल से था। लड़के के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, जबकि लड़का-लड़की एक ही जाति के था। घरवालों को नहीं मानते देख लड़का-लड़की ने अपनी मर्जी से शादी का फैसला लिया। मंगलवार को शादी की तैयारी थी। लडकी वालों की मौजूदगी में शादी हो रही थी, तभी लड़के वाले पहुंच गये और दुल्हे की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लड़की वालों के सामने ही लड़के को लेकर भी चले गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की वालों का कहना है कि दोनों ने छह फरवरी को ही कोर्ट मैरिज कर लिया है। 13 जून को मंदिर में दोनों शादी करने वाले थे। शादी की पूरी तैयारी थी, लड़की तरफ से मेहमान भी आये थे। तैयारियां पूरी थी और मंडप पर कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान लड़के के घरवालों को शादी की जानकारी हुई और वो सभी मंदिर पहुंचे और मंडप में बैठे दुल्हे की पिटाई कर दी और फिर अपने साथ भी लेते गये। इधर लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close