झारखंड में मॉनसून की विदाई: गुलाबी ठंड की शुरुआत और कोहरे का कहर…जानिए क्या है मौसम का हाल

Monsoon bids farewell to Jharkhand: The onset of mild cold and the havoc of fog... know the weather conditions.

झारखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य से अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून विदा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में हल्की हलचल के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून इस समय रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग मार्ग से लौट रहा है। 1 जून से अब तक झारखंड में कुल 1266.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत 1440 मिमी से थोड़ी कम है। अक्टूबर महीने में कई जिलों में बारिश सामान्य से कम रही, जैसे: गोड्डा में 35%, गुमला 9%, पाकुड़ 18%, साहेबगंज 69% और सिमडेगा 50% कम।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम 20.4°C दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में अधिकतम 29.8°C और न्यूनतम 21.9°C, जबकि पाकुड़ में अधिकतम 34.5°C तापमान रहा।

कोहरे के कारण ट्रेन रद्द
ठंड के मौसम में कोहरे की संभावना को देखते हुए रेलवे ने हटिया–आनंद विहार टर्मिनल (12873) ट्रेन 1 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं आनंद विहार–हटिया (12874) ट्रेन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close