महिला सांसद ने धोखा देकर की दूसरी शादी, 2016 से रिलेशन में रह रहे पति की अर्जी पर कोर्ट ने पूरे परिवार की किया तलब

सांसद न्यूज। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का परिवार फिर से विवादों में आ गया है. लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संघमित्रा मौर्य खिलाफ धोखाधड़ी और स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी, बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया गया है.

लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 जनवरी 2024 को तलब किया है. दीपक का आरोप है कि उसने संघमित्रा से शादी की थी और संघमित्रा ने बगैर उससे तलाक लिए दूसरा विवाह किया. उसने ये भी दावा किया कि संघमित्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया जो कि झूठ है. इन आरोपों के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और उनका परिवार विवादों से घिर गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से सनातन धर्म पर टिप्पणी के कारण विवादों में हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2016 से थी रिलेशन में

अन्य आरोपियों को एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने तय तारीख पर पेश होने का आदेश दिया है. सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले वादी दीपक कुमार स्वर्णकार ने कोर्ट में सांसद संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, पुत्र उत्कृष्ट मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ल और रितिक सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था. इसमें बताया था की वादी और संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे.

संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने वादी को बताया कि संघमित्रा का पहले पति से तलाक हो गया है. ऐसे में वादी ने तीन जनवरी 2019 को संघमित्रा से उनके घर में ही शादी कर ली थी. दीपक ने आरोप लगाया कि संघमित्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झूठा शपथपत्र देकर खुद को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में पता चला की संघमित्रा का मई 2021 में तलाक हुआ था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी की तस्वीर हुई वायरल

दीपक के मुताबिक जब उसने वर्ष 2021 में विधिविधान से विवाह करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसके ऊपर कई बार विभिन्न स्थानों पर आरोपियों से जानलेवा हमला कराया. वादी ने अपना और अपने गवाह का बयान दर्ज कराया है. इसके बाद कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, पुत्र उत्कृष्ट मौर्य समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर बतौर आरोपी उन्हें तलब किया है.

दीपक कुमार स्वर्णकार को पेशे से पत्रकार बताया जा रहा है. दीपक और संघमित्रा की शादी से संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है अब सभी को कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार है।HPBL वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close