सेना की मुस्तैदी से फिदायीन हमला टला… लश्कर कमांडर सहित 3 आतंकी मारा गया..

जम्मू कश्मीर पुलवामा सेक्टर के अवंतीपोरा में सेना के साथ मुठभेड़ के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें विदेशी आतंकी भी शामिल है। एडीजीपी कश्मीर के मुताबिक सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मुख्तार भट्ट भी शामिल था। सभी आतंकी सुरक्षा बलों के कैंप फिदायीन हमला करने जा रहा था। इस तरह पुलिस और आर्मी ने मिलकर उरी जैसा हमला को टाल दिया है। आतंकियों के पास से Ak-47 राइफल,AK 56 राइफल, एक पिस्तौल बरामद हुआ है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ बिजबेहरा में भी हुई। उनमें से एक आतंकी मारा गया वहीं तीन आतंकी अवंतीपोरा में मारे गए। उधर रंगरेथ में भी तीन आतंकियों को दबोचा गया था। वह लाल चौक पर हमला करना चाहते थे।उनसे पूछताछ जारी है। आशंका है कि आतंकी आईईडी का इस्तेमाल करके सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ा देना चाहते थे।सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ा हमला टाल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एडीजी कश्मीर ने बताया कि मुख्तार भट्ट एक एएसआई और सीआरपीएफ, आरपीएफ जवानों की हत्या में भी शामिल था। आतंकियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद आतंकी को घेर लिया गया। घिरने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी,जवाबी कारवाई में सभी आतंकी मारे गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close