सिपाही पर FIR : पहली बीबी रहते दूसरे से कर ली शादी, मारपीट व गहना छीनकर घर से निकाला, दर्ज हुआ FIR

मधुबनी। दूसरी शादी करने और पहली बीबी को प्रताड़ित करने के मामले में सिपाही पर FIR हुई है। सिपाही की पहली पत्नी ने पति पर दो बच्चों के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। सिपाही का नाम अभिमन्यु है, जो गोपालगंज में सिपाही के पद पर पदस्थ है। मामला मधुबनी के बाबूबरही के बौंसी गांव का है।

इस मामले में सिपाही की पत्नी ने सिपाही सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से भगा देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप के मुताबिक सिपाही अभिमन्यु की शादी अन्नू के साथ 2013 में हुई। अन्नूय के परिवारवालों ने बाइक, गहने और लाखों रुपये की नकदी उपहार में दी थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक महिला के साथ ससुराल में अच्छाइ व्यीवहार किया गया। इस बीच, दोनों के दो बच्चे भी हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन कुछ दिन बाद परिवार के लोगों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जमीन खरीदने केलिए लड़की से घरवालों से 10 लाख की डिमांड की जाने लगी। पैसा नहीं लाने पर पत्नी के साथ सिपाही अभिमन्यू और उसके घरवालों ने मारपीट शुरू कर दी। फिर एक दिन सारे गहने को छीनकर उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close