FIRE IN DHANBAD: कुमारधुबी बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकान जलकर खाक.. मची अफरातफरी

धनबाद । रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया।करीब 1:00 बजे धनबाद के कुमारधुबी बाजार में भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट मे ले ली। इससे दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई है। आग लगने की सूचना मिलने से स्थानीय लोग और दुकानदार पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था, इससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गया।

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन और पंचेत थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान मैथन से अग्निशमन की चार दमकल गाड़ियां भी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।चारों दमकल की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मियों को घंटों मशक्कत करना पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अगलगी की घटना में चार कपड़े की दुकान, दो दशकर्मा भंडार, छह सब्जी की दुकान और सात फल की दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। इस अगलगी की घटना से दुकानदारों के लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगा, यह अब तक पता नहीं चल पाया हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close