DSP और दारोगा पर गोलीबारी मामला : शूटरों की खोज में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी में तीन गिरफ्तार

रांची : एटीएस के डीएसपी और दरोगा को जेल में बंद अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. इस मामले को रामगढ़ जिला बल और एटीएस की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. एटीएस की टीम द्वारा तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना है. वहीं दूसरी तरफ सीआईडी की घटनास्थल डाडीडीह पटेल चौक स्थित साहिटाड़ के आसपास के होटल संचालक समेत ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.

सीआईडी डीएसपी जीबीएन चौधरी के नेतृत्व में सीआईडी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. गौरतलब है कि जेल में बंद अपराधी अमन साहू गैंग के अपराधियों ने सोमवार रात 8.30 बजे एटीएस व रामगढ़ पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वारदात पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमांझी द्वारा खेलारी रोड में डाड़ीडीह सरना उच्च विद्यालय के समीप हुई थी. इसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को पेट में व रजरप्पा थाना के दारोगा सोनू कुमार साव को दाहिनी जांघ में गोली लगी है. वहीं एक अन्य जवान गिर कर घायल हो गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close