युद्ध बिग ब्रेकिंग: IPL मैच को बीच में रोका गया, धर्मशाला स्टेडियम में हमले की आशंका के मद्देनजर दर्शकों से खाली कराया गया, फ्लड लाइट्स को किया गया बंद

War Big Breaking: IPL match stopped midway, Dharamshala stadium evacuated of spectators due to fear of attack, flood lights switched off

INDIA PAKISTAN WAR UPDATE: भारत पर पाकिस्तान के हमले के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम पर संभावित हमले की आशंका को देखते हुए आईपीएल मैच को रोक दिया गया है। धर्मशाला में यह मैच हो रहा था, जहां पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच चल रहा था। अब आईपीएल के इस मैच को रोक दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को बंद कर दिया गया है और मैच के दौरान धर्मशाला स्टेडियम में जितने भी दर्शक मौजूद थे, सभी को वापस जाने को कह दिया गया है। आपको बता दें कि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यह स्टेडियम है। जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीत का पहले बैटिंग कर रही थी। स्टेडियम की फ्लड लाइट्स ऑफ कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब मैच रोका गया तो उसे वक्त पंजाब किंग्स का स्कोर 10 में ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन था। आपको बता दे कि पाकिस्तान ने कई जगह पर हमले किए हैं। राजस्थान जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई हिस्सों में ड्रोन हमले की खबर आ रही है। इस बीच पाकिस्तान की फाइटर जेट एफ-16 को भी जैसलमेर में मार गिराया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोखरण में भी आतंकी पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की है, अभी भी रुक रुक कर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। वहीं कई जगहों पर बम धमाके की खबरें आ रही है। कितना नुकसान हुआ है और भारत में कहां-कहां पाकिस्तानी साजिश को नाकाम किया है, इसके बारे में डिटेल्स नहीं मिल पाई है।

 

पाकिस्तान की तरफ से जो 8 मिसाइल दागी गई थी उसे भारत की डिफेंस सिस्टम ने बर्बाद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूरे सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं जम्मू कश्मीर के एयर बेस में भी हाल-चाल तेज हो गई है इस बीच जम्मू एयरपोर्ट पर भी सी एक्टिव नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close