6 दिन तक आसमान से आफत बरसेगी! IMD का अलर्ट- आंधी, बिजली और मूसलधार बारिश से कांपेंगे ये राज्य

6 दिन तक आसमान से आफत बरसेगी! IMD का अलर्ट- आंधी, बिजली और मूसलधार बारिश से कांपेंगे ये राज्य

नई दिल्ली। देशभर में आखिरकार मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भले ही राहत की सांस मिली हो, लेकिन अब ये राहत आफत में बदल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जून से 1 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा?

  • कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र: अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी।

  • पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी: तूफानी हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार: भारी से अति भारी वर्षा की संभावना।

  • पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र), सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन का खतरा, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता ज़रूरी।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • दक्षिण भारत (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश): समुद्री तूफानों के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट।

राजधानी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत का हाल

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम यूपी में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने के संकेत हैं। बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

राजस्थान में मानसून का मूड

26 से 29 जून के बीच राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलेगा। IMD ने 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं, गरज-चमक, और तेज बारिश की संभावना जताई है।

क्या करें? क्या न करें?

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि:

  • खुले में न निकलें

  • बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों

  • मौसम विभाग की वेबसाइट व ऐप्स से अपडेट लेते रहें

गढ़वा सदर अस्पताल में डॉक्टर की पत्नी की आत्महत्या…सरकारी आवास से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

close