गढ़वा सदर अस्पताल में डॉक्टर की पत्नी की आत्महत्या…सरकारी आवास से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sensational incident in Giridih: Two murders in a dispute between husband and wife, panic in the area

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गढ़वा सदर अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना बुधवार की देर शाम अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में घटी, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Garhwa Crime News : क्या है घटना : ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को मिली सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ. तरुण कुमार अपनी ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई। डॉक्टर के परिवार के कुछ सदस्य भी उसी समय उनके आवास पर मौजूद थे। डॉक्टर जब ड्यूटी खत्म कर अपने आवास लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दस्तक देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर डॉ. तरुण ने तत्काल सिविल सर्जन को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Doctor’s Wife Suicide in Garhwa Sadar Hospital : दरवाजा तोड़ने के बाद मिला शव

पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो महिला का शव कमरे में मिला, जिससे पूरे परिसर में मातम पसर गया। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान डॉ. तरुण की पत्नी के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं

गढ़वा के प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल

घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर समुदाय में शोक की लहर है। डॉ. तरुण को गढ़वा सदर अस्पताल के कुशल और सम्मानित चिकित्सक के रूप में जाना जाता है। घटना के बाद समाजसेवी दौलत सोनी भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close