गिरिडीह में वन विभाग का सख्त एक्शन: अवैध आरा मिलों पर छापा, लाखों की लकड़ी और मशीनें जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला?

Strict action by Forest Department in Giridih: Raid on illegal saw mills, wood and machines worth lakhs seized, know what is the whole matter?

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत डोरंडा वन क्षेत्र के घोड़थम्बा इलाके में बुधवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी और लाखों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त की गईं।

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) अंकित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि कोडरमा और धनवार क्षेत्र के जंगलों से अवैध रूप से लकड़ियां काटकर घोड़थम्बा के ढाकोसारण, दयालपुर और महबूब चौक स्थित आरा मिलों में खपाई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही वन विभाग ने टीम गठित कर रेंजर सुरेश रजक के नेतृत्व में छापेमारी की। टीम में वनपाल अमित कुमार, संत कुमार, महेश कुमार स्वर्णकार, विपिन विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, परमेश्वर सोरेन, संतोष किस्कू समेत दर्जनों वनकर्मी शामिल थे।

चारों आरा मिलों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया और अवैध लकड़ी व मशीनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य बिंदु:

  • 4 अवैध आरा मिलें ध्वस्त

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • लाखों की लकड़ी और मशीन जब्त

  • कोडरमा व धनवार क्षेत्र से हो रही थी अवैध कटाई

  • दर्जनों वनकर्मी छापेमारी में शामिल

Related Articles

close